फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में धूल: पुलिस घर के बाहर 'हाजिर हो' का चिपका रही थी इश्तेहार, अंदर फरमाते रहे आराम- पुलिस के लिए 'फरार'

Wed, 16 Oct 2024 05:53 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

अजय कुमार मिश्र फरार रहते हुए भी घर में रह रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोशल साइट व फेसबुक पर अपलोड की गई तस्वीर है। यही नहीं जिस दिन पुलिस उसके घर के गेट पर नोटिस चस्पा करने गई थी, उस समय वह घर पर ही मौजूद था। क्योंकि पुलिस के जाने के बाद गेट पर लगे नोटिस का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। इसमें गेट खोल कर अंदर से अजय कुमार मिश्र निकला और वीडियो बनता देख जल्दी से अंदर चला गया। वीडियो में ये रिकार्ड हो गया।
विज्ञापन
बाहर पुलिस नोटिस चश्पा कर गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में दो साल पहले जालसाजी व धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे एक विद्यालय संचालक पुलिस को चकमा देकर घर में ही आराम फरमा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब पुलिस कोर्ट ने धारा-82 की कार्यवाही कर वापस लौटी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के घर पर कोर्ट में हाजिर होने का इश्तेहार चिपकाया। इसकी सूचना मिलते ही उक्त आरोपी गेट पर चिपकाए गए नोटिस को देखा। उसे तनिक भी अंदेशा नहीं था कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो बनता देख वह फिर से मकान में अंदर चला गया। सीजेएम कोर्ट ने अभियुक्त को 18 अक्तूबर को हाजिर होकर न्यायालय के समक्ष अपना जवाब देने का निर्देश दिया है।

वहीं पुलिस उसकी खोज में दिनरात एक किए हुए है। फेसबुक व सोशल मीडिया पर नवमी के दिन विद्यालय में डांडिया उत्सव की तस्वीर पोस्ट की गई है। इसमें उक्त आरोपी भी मौजूद दिख रहा है।

विज्ञापन

दो साल से फरार आरोपी अपने स्कूल के कार्यक्रमों में लेता है भाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती सदन यूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया के अजय कुमार मिश्र पुत्र बेनी माधव मिश्र ने यूपी एसपी कार्यालय के निकट यूपी पब्लिक स्कूल चलाते थे। रामनाथ देवरिया निवासी पारितोष मिश्र पुत्र संजय कुमार मिश्र और शुभम मिश्र पुत्र विजय मिश्र ने सदर कोतवाली पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया उसके चाचा अजय कुमार मिश्र ने उसके पिता संजय कुमार मिश्र की खतौनी लगाकर विद्यालय की मान्यता ले लिया है।

स्कूल की मान्यता सीसी रोड का लिया और संचालन रामनाथ देवरिया में करते हैं। शिकायत की जांच डीआईओएस के नेतृत्व में बनी टीम ने किया। इसमें दूसरे की खतौनी पर मान्यता लेने व दूसरे जगह विद्यालय चलाने की पुष्टि हुई। डीआईओएस की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने वर्ष-2022 में अजय कुमार मिश्र के खिलाफ धारा-419, 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया।
 
विज्ञापन

दो साल से फरार आरोपी अपने स्कूल- घर के कार्यक्रमों में लेता है भाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में अजय मिश्र लगातार फरार चल रहे हैं। कोर्ट के गिरफ्तारी वारंटी को यह लिखकर लौटा दिया गया कि उक्त नाम का व्यक्ति नहीं मिल रहा है। हाजिर नहीं होने पर न्यायालय सीजेएम कक्ष संख्या-17 ने धारा-82 के तहत आरोपी अजय कुमार मिश्र को 18 अक्तूबर को कोर्ट में प्रस्तुत होकर परिवाद में जवाब देने का आदेश दिया है।

इधर, आरोपी अजय कुमार मिश्र फरार रहते हुए घर में रह रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोशल साइट व फेसबुक पर अपलोड की गई तस्वीर है। यही नहीं जिस दिन पुलिस उसके घर के गेट पर नोटिस चस्पा करने गई थी, उस समय वह घर पर ही मौजूद था। क्योंकि पुलिस के जाने के बाद गेट पर लगे नोटिस का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे।

इसमें गेट खोल कर अंदर से अजय कुमार मिश्र निकले और वीडियो बनता देख जल्दी से अंदर चले गए और गेट बंद कर दिया। इस मामले पुलिस बेपरवाह है। पुलिस दो साल से जिस व्यक्ति की तलाश कर रही है, वह आराम से खुले में घूम रहा है। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि इश्तेहार चिपकाते समय आरोपी के मकान के अंदर होने की जानकारी नहीं थी। इसके बारें में जानकारी ले रहा हूं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें