मंगलवार को भी उसने कुछ लड़कों को बुलाया था। बेटे हरि पटेल ने इसका विरोध किया तो उसपर हमलावर हो उठे और लोहे की फाइटर से प्रहार कर उसका सिर फोड़ डाला। बेटे को खून से लथपथ देख मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने मुझे भी मारा-पीटा है।
पुलिस से शिकायत करने के बाद हमलावर बौखलाहट में है। फिर से मारपीट करने की साजिश रची जा रही है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छात्र का डाक्टरी कराकर केस दर्ज किया जाएगा।