फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले- मुझे अखिलेश ने तलाक दे दिया है, वह कृष्ण को मानते हैं तो कृष्ण के रहें

Tue, 14 Jul 2026 04:21 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

अखिलेश यादव पर बराबर बोलते रहने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुझे अखिलेश यादव ने तलाक दे दिया है। सुबह उठता हूं तो उनका फोटो दिखाई देता है। बगल में हैं तो गुस्सा आएगा ही। अखिलेश न तो इधर के हो पा रहे हैं न उधर के। अगर वह भगवान कृष्ण को मानते हैं तो भगवान कृष्ण के रहें। वह मथुरा जाते हैं तो मैं आगे आगे रहूंगा। गोली चलेगी तो मैं सामने रहूंगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर आस्था का प्रतीक है। अखिलेश यादव आस्था पर कुठाराघात न करें। अगर वह भगवान कृष्ण को मानते हैं तो भगवान कृष्ण के रहें। वह मथुरा जाते हैं तो मैं आगे-आगे रहूंगा। गोली चलेगी तो मैं सामने रहूंगा। अखिलेश अब अगले जनम की तैयारी करें, अगले जनम में उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे तलाक दे दिया है।

विज्ञापन


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार को देवरिया में जिला पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई काम नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश यादव कभी राम मंदिर में दर्शन करने नहीं गए। चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट ने खुद जांच के लिए आवेदन दिया। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। मंदिर ट्रस्ट की बैठक में दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।

मंदिर ट्रस्ट अपना काम कर रहा है, एसआईटी अपना काम कर रही है और सरकार अपना काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश को उनके ही लोगों ने बर्बाद किया है। अगर चंदा चोरी में उनकी बिरादरी के लोगों का नाम आया है तो संदेह तो बनता है।
 

अखिलेश यादव पर बराबर बोलते रहने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुझे अखिलेश यादव ने तलाक दे दिया है। सुबह उठता हूं तो उनका फोटो दिखाई देता है। बगल में हैं तो गुस्सा आएगा ही। अखिलेश न तो इधर के हो पा रहे हैं न उधर के। अगर वह भगवान कृष्ण को मानते हैं तो भगवान कृष्ण के रहें। वह मथुरा जाते हैं तो मैं आगे आगे रहूंगा। गोली चलेगी तो मैं सामने रहूंगा।

प्रदेश के 12 हजार गांवों में बन रही डिजिटल लाइब्रेरी
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 12 हजार गांवों में सरकार डिजिटल लाइब्रेरी बनवा रही है। गांवों में उत्सव स्थल बन रहे हैं। पंचायती राज विभाग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने जिलों में जा रहा हूं। साथ में कार्यकर्ताओं से भी मिलता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास का काम कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कार्यकर्ता हुए सम्मानित
सुहलेदव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं को पीले रंग का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश महासचिव बलवंत कुशवाहा ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अच्छेलाल राजभर, जिलाध्यक्ष अनूप राजभर, सुनीता राजभर, नीरज गुप्ता, बृजेश राजभर, वीरेंद्र यादव, लालू यादव, मीरा राजभर, राजेश राजभर, महंथ राजभर, अमित राजभर आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें