देवसिया गांव केंद्र दक्षिण चार सौ मीटर बचा कटान रोधी कार्य
नेपाल की पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर सरयू नदी पर दिखने लगा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की शाम से सोमवार की शाम के बीच 24 घंटे में ही नदी के जलस्तर में एक मीटर पांच सेंटीमीटर की की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर दो बजे हेड पर नदी का जलस्तर 61 मीटर दर्ज किया गया और रविवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 62 मीटर 05 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। तुर्तीपार हेड पर नदी का चेतावनी बिंदु 63 मीटर 10 सेंटीमीटर है। तेजी से बढ़ते नदी के जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। निगरानी रखी जा रही है।