तालपुर विकास खंड के बरारी द्वितीय गांव के पास नंदलाल यादव ईंट - भट्ठा चलाते हैं। यहां झारखंड, रांची के रहने वाले पुरुष और महिलाएं मजदूरी का काम करते हैं। यहां मजदूरी करने वाले प्रदीप का रूपी के साथ और कर्मा का सीमा के साथ आपसी रजामंदी से विवाह होना तय हो गया।
बरारी ईंट - भट्ठा पर सोमवार को धूमधाम के साथ दो युवकों की निकली बारात की क्षेत्र में खूब चर्चा है। दोनों झारखंड के मजदूर हैं। इनका विवाह साथ मजदूरी करने वाली युवतियों से हुई। इसमें क्षेत्र के कई ईंट - भट्ठा के मजदूर शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने भी मंदिर पहुंचकर दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शादियां, भट्ठा मालिक नंदलाल यादव की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
बैतालपुर विकास खंड के बरारी द्वितीय गांव के पास नंदलाल यादव ईंट - भट्ठा चलाते हैं। यहां झारखंड, रांची के रहने वाले पुरुष और महिलाएं मजदूरी का काम करते हैं। यहां मजदूरी करने वाले प्रदीप का रूपी के साथ और कर्मा का सीमा के साथ आपसी रजामंदी से विवाह होना तय हो गया।
इस बात की जानकारी जब नंदलाल को हुई तो उन्होंने इसे अपने खर्च पर पूरे विधि - विधान के साथ कराने का निश्चय किया। सेखौना गांव के प्रधान पिंटू सिंह सहित कुछ लोगों ने दोनों दूल्हों के लिए अलग - अलग लग्जरी वाहन फूलों से सजवा कर भट्ठा पर भेज दिया। इसके साथ ही बारातियों के लिए भी वाहन लोगों ने दे दिया।
विज्ञापन
गाजे - बाजे के साथ निकली बारात महिलाओं की मंगल गीतों पर थिरकती बारात पास के बरपार गांव स्थित देवकली नाथ महादेवा धाम एवं वर सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंची। वहां भगवान को साक्षी मानकर दोनों जोड़ों ने विवाह कर साथ जीने मरने की कसमें खाई। विवाह सम्पन्न होने के बाद बारात वापस भट्ठा पर आई।
शादी में दोनों दंपति को पूर्व प्रधान अपूर्व मणि त्रिपाठी और नंदलाल यादव ने उपहार देकर आशीर्वाद दिया। इसमें आए खर्च का भी निर्वहन किया। नंदलाल यादव ने कहा कि शादी कराना सबसे बड़ा पुण्यलाभ है। सभी के सहयोग से ऐसा करके बहुत प्रसन्नता हुई है।