फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन में देशभक्ति गीत और नारे गूंजे

Thu, 13 Oct 2016 11:09 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
तूफान एकता क्लब ने वायु सेना का जहाज बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

सलेमपुर। परंपरागत तरीके से निकलने वाली देवी-देवताओं की झांकियों की जगह इस बार देशप्रेम से ओत-पोत झांकियों ने ले लिया। मूर्ति विसर्जन जुलूस की फिजा में देशभक्ति के नारे और गाने गूंज रहे थे।

उड़ी में शहीद हुए सभी जवानों का ताबूत, 50 फीट लंबा तिरंगा और सैनिकों के लिबास में शामिल युवकों ने देशभक्ति का संदेश दिया। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद धार्मिक कार्यों में लगे लोग देशभक्ति का जज्बा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों के अंदर देश भक्ति का जगा जुनून सलेमपुर में निकली मूर्ति विसर्जन जुलूस में देखने को मिला। मूर्ति नंबर पांच तूफान एकता क्लब ने वायु सेना का जहाज बनाया था। इस पर सेना के जवान मुस्तैद थे और बीच-बीच में आग का गोला भी छोड़ रहे थे। वहीं मूर्ति नंबर एक की ओर से जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकवादियों की झांकी सजाई गई थी।
विज्ञापन


इसमें पांच युवक हरे रंग की ड्रेस में बंद थे और बाहर सेना के जवान में शामिल युवक पहरा देते हुए नजर आए। मूर्ति विसर्जन से पूर्व मूर्ति नंबर दो के युवक जिप्सी से सेना के लिबास में तिरंगा लेकर पूरे नगर का भ्रमण कर भारत माता की जय का नारा बुुलंद कर रहे थे। इसके अलावा जुलूस में शामिल सैकड़ों युवक अपने चेहरे पर तिरंगे की पेंटिंग कराए थे। जुलूस में देश भक्ति का दिखने वाला इस संदेश की चर्चा पुलिस प्रशासन से लेकर आम लोगों में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें