फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में खेल मैदान से हटेगा अवैध कब्जा, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
भटनी थाने पर लोगों की समस्या सुनते एसडीएम सलेमपुर - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
गांवों में खेल मैदान से हटेगा अवैध कब्जा, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। थाने पर शनिवार को समाधान दिवस में एसडीएम सलेमपुर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए। शिकायत में कुल दस मामले जमीन संबंधी आए, जिसमें एसडीएम ने दो का निस्तारण किया, जबकि अन्य मामलों में राजस्व निरीक्षक से जांच करने को कहा। वहीं शिकायत पर एसडीएम सलेमपुर ने तहसील के सभी लेखपालों से गांव के खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भटनी थाने में शनिवार को समाधान दिवस में लोग पहुंचे। समस्या समाधान करने पहुंचे एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश बरनवाल ने एक-एक कर पीड़ितों से उनकी समस्याएं सुनीं। सभी मामले राजस्व से जुड़े होने के कारण उन्होंने राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की राय ली। उसके बाद मौके पर ही दो मामलों का निस्तारण किया। अन्य मामलों में राजस्व कर्मचारियों से पैमाइश कराने का आदेश दिया। क्षेत्र के इमिलिया गांव में खेल मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत मिली। इस पर एसडीएम ने तहसील के लेखपालों को हर गांव में खेल मैदान से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने जल्द ही इसकी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि शासन व जिला प्रशासन का गांवों में खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने का आदेश मिला है। राजस्व कर्मी प्रत्येक गांव में जाकर जांच करें और रिपोर्ट दें, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ श्यामलाल यादव, एसआई श्रीप्रकाश, राजस्व निरीक्षक ऋषिकेश शाही, लेखपाल भानु प्रताप यादव, उपेंद्र प्रजापति, परशुराम मिश्र, श्रीप्रकाश यादव, अभय नंदन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें