फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर बस स्टेशन निर्माण में बाधा बने अवैध कब्जे हटेंगे

Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के सुगही वार्ड में बस स्टेशन के निर्माण में बाधक बन रहे अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। इस पर डीएम दिव्या मित्तल ने एसडीएम को टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की तरफ से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि सलेमपुर बस स्टेशन का निर्माण कार्य यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर भूमि खाली न होने के कारण कार्य सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एक व्यक्ति द्वारा निगम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिया गया है।
कई बार निगम के तरफ से नोटिस जारी किया गया बावजूद अभी तक भूमि खाली नहीं की गई है, जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि बस स्टेशन सलेमपुर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनसुविधा परियोजना है, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा जनहित के विपरीत है।
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद तहसील प्रशासन टीम गठित कर अवैध कब्जा खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि टीम गठित कर जल्द ही अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें