फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी अवैध निर्माण

Fri, 27 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू का जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंची डीएम अवैध निर्माण देखकर नाराज हो गईं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटाने की बात कही। 
विज्ञापन


दरअसल, जिला चिकित्सालय में पराग डेयरी के नाम पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर निर्माण करा लिया है। बार-बार चेतावनी के बाद भी उसने कब्जा नहीं हटाया। इसके साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में एक व्यक्ति की मकान है। इधर उन्होंने मकान के पीछे की कुछ जमीन को कब्जा कर निर्माण करा लिया है।

जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में तीन नए विंग का लोकार्पण करने पहुंची डीएम से सीएमएस कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में अवैध निर्माण की बात कही। इस पर उन्होंने दुकानदार को बुलवाया। बोली परिसर में कैसे निर्माण करा लिया है? दुकानदार ने बताया कि उसने नहीं उसके भाई ने निर्माण कराया है और वह इस समय मौजूद नहीं हैं। इस पर डीएम नाराज हो गईं और कहा कि इस अवैध निर्माण को एक सप्ताह के अंदर हटवा लें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो एक सप्ताह के बाद इस पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया। इस निर्माण के बगल में पीसीओ देखकर उन्होंने इसके बारे में भी पूछताछ की। दुकानदार ने अनुबंध होने की बात कही, लेकिन मौके पर कागजात नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें