फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया के ग्राम प्रधान का महाराष्ट्र में सम्मान

Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। देवरिया जिले के कोइलगड़हा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अतुल कुमार श्रीवास्तव को महाराष्ट्र सरकार ने उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया है। वह उत्तर प्रदेश के 16 ग्राम प्रधानों के साथ महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट पर हैं।
उन्हें पंचायती राज विभाग की योजनाओं को अपने ग्राम पंचायत में लागू करने के लिए सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र सरकार के पंचायती राज निदेशक उमेश डोंगरे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैतालपुर ब्लाॅक के कोइलगड़हा गांव के ग्राम प्रधान अतुल कुमार श्रीवास्तव अपनी ग्राम पंचायत में सरकार की विभिन्न योजनाओं को शतप्रतिशत लागू कर जिले में सबसे सुयोग्य प्रधान होने का गौरव हासिल कर चुके हैं।यूपी सरकार की ओर से एक्सपोजर विजिट पर महाराष्ट्र जाने वाले प्रधानों के साथ उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन

वह सरकार के जल जीवन मिशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वनन पर महाराष्ट्र सरकार के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से अपना अनुभव साझा करने मुंबई गए हैं।
विज्ञापन

यूपी और महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में एक्सपोजर विजिट पर गए ग्राम प्रधान विकास योजनाओं में अपनी भूमिका और एक दूसरे का अनुभव साझा कर रहे हैं। सम्मानित होने पर ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें