देवरिया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। इसमें मामले के निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों के विरुद्ध नाराजगी जताई। उन्होंने समयांतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि संतुष्ट फीडबैक में खराब स्थिति यह दर्शाती है कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक संदर्भ में आवेदक से अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायत का वास्तविक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदक की संतुष्टि सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संदर्भों में खराब गुणवत्ता की आख्या अपलोड की गई है, उनके संबंध में विस्तृत विवरण सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
इसके अतिरिक्त, नियंत्रक अधिकारी होने के नाते उनके द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इन विभागों ने किया खराब प्रदर्शन : अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहाकि दिसंबर में संतुष्ट फीडबैक के दृष्टिगत अत्यंत खराब स्थिति वाले कार्यालयों में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद गौराबरहज, बरियारपुर, मझौलीराज, रुद्रपुर, लार एवं सलेमपुर, अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी), अधिशासी अभियंता विद्युत सलेमपुर,