फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : पांच अधिकारियों को नोटिस जारी

Wed, 19 Aug 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण और लापरवाही के आरोप में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के दौरान निस्तारण में कमियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की है।
डीएम ने खंड विकास अधिकारी पथरदेवा को सड़क मरम्मत के संबंध में, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सलेमपुर को नाली निर्माण के संबंध में, खंड विकास अधिकारी भलुअनी को जर्जर सड़क के निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपार रानी तथा सार्वजनिक नाली निर्माण के संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करते हुए निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

उन्होंनेे कहा कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें