फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्क्रीन पर झुकी गर्दन तो थमेगा काम, मोबाइल-लैपटॉप हो जाएगा लॉक

Mon, 23 Nov 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में स्मार्ट पोश्चर अलार्म डिवाइस का लाइव डेमो कर इसकी प्रक्रिया समझाते छात्र,
विज्ञापन
देवरिया। पढ़ाई या काम करते समय झुककर बैठने से होने वाली शारीरिक समस्याओं को रोकने के लिए दो छात्रों ने अनूठा उपकरण तैयार किया है। इसकी खासियत है कि झुककर बैठने पर अलार्म बजने के साथ ही मोबाइल और लैपटॉप लॉक हो जाएंगे।
विज्ञापन

संग्राम सिंह इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल के छात्र सचिन कुमार और भोला कुमार ने स्मार्ट पोश्चर अलार्म डिवाइस बनाया है। पीठ सीधी करते ही सिस्टम फिर से अनलॉक हो जाएगा।
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जिला विज्ञान प्रदर्शनी में दोनों छात्रों ने अपने इस नवाचार का लाइव डेमो दिया। छात्रों ने बताया कि इस डिवाइस को ग्रेविटी सेंसर और कंट्रोल यूनिट की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इसे शरीर के पोश्चर के अनुसार काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। जैसे ही व्यक्ति झुककर बैठता है, सेंसर इसकी पहचान कर कंट्रोल यूनिट को संकेत भेजता है।
इसके बाद सिस्टम में वाइब्रेशन के साथ अलार्म बजने लगता है और डिवाइस से जुड़े मोबाइल व लैपटॉप लॉक हो जाते हैं। पीठ सीधी करने पर सिस्टम सामान्य स्थिति में लौट आता है और डिवाइस अनलॉक कर देता है।
अमेरिकी कंपनी से बेहतर है डिवाइस : छात्रों के अनुसार, अमेरिकी कंपनी ने इसी तरह की तकनीक वाला एक सिस्टम करीब सात हजार रुपये में बाजार में उतारा है।
अमेरिकी सिस्टम में वाइब्रेशन के साथ सचेत करने की व्यवस्था है। वहीं छात्रों की डिवाइस में वाइब्रेशन, अलार्म और मोबाइल और लैपटॉप लॉक करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें