बरहज। क्षेत्र के भिटहां गांव के मंदिर के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अम्मा पांडेय गांव निवासी बलबंत प्रसाद (55) की मौके पर मौत हो गई। मदनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मदनपुर थाना क्षेत्र के अम्मा पांडेय गांव निवासी बलवंत प्रसाद किसी काम से बाइक से करायल शुक्ल जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। जानकारी होने पर अम्मा पांडेय गांव के लोग पहुंच गए। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी इसरावती दहाड़ें मारने लगीं। मदनपुर के थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद