फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रवेशपत्र भूल गए तो आधार कार्ड से भी दे सकेंगे पीईटी

Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में प्रवेशपत्र भूलने वाले अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र की रोल लिस्ट में नाम और अनुक्रमांक दर्ज होने पर मूल आधार कार्ड या आयोग से मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर विशेष फॉर्म भरवाकर औपबंधिक प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र न होने का कारण बताना होगा।
विज्ञापन

जिले में 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 8400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।
पहली पाली के लिए सुबह 8 से 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक से 2:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
प्रवेशपत्र न होने पर अभ्यर्थी को एक प्रमाणित फोटो भी देनी होगी। केंद्रों पर हेल्पडेस्क और सामान जमा करने के लिए निशुल्क क्लॉक रूम बनाया जाएगा। मोबाइल, स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा : पीईटी के लिए जिले में 19 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, डीएमटी पब्लिक स्कूल निकट सोमनाथ मंदिर, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज सीसी रोड उमानगर देवरिया, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुड़पार देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड देवरिया, नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा देवरिया, नवजीवन मिशन स्कूल सोनूघाट, पीडी एकेडमी सीसी रोड, कतरारी देवरिया, पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बांस देवरिया, एसएसबीएल इंटर कालेज देवरिया, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया खास देवरिया और शिवाजी इंटर कॉलेज, खुखुंदू शामिल हैं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें