फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस केस दर्ज कर लेती तो जेल में होते आरोपी

Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का आईडी पासवर्ड मांगकर 77 हजार रुपये की जालसाजी करने वाले एरिया मैनेजर समेत पांच लोगों पर तमकुहीराज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

हालांकि, मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया होता तो आरोपी भी जेल में होते और पीड़ित की नौकरी भी बच गई होती। भटनी निवासी अख्तर अली कुशीनगर जिले में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तमकुहीराज कस्बे के ब्रांच में मैनेजर थे। आरोप है कि कुछ माह पहले वह अवकाश लेकर मुंबई गए थे। इस दौरान एरिया मैनेजर अमित पाठक, ऑडिटर अनूप कुमार मिश्रा, आरएसएस सदाफ जैदी व क्षेत्रीय मैनेजर सुमन पांडेय और एक अज्ञात ने मैनेजर की आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल रकम दूसरे खोते में ट्रांसफर कर दिया। छुट्टी से लौटने पर कंपनी के जिम्मेदारों ने पीड़ित पर ही हेराफेरी का आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया।
पीड़ित अख्तर अली ने पुलिस से शिकायत कर एरिया मैनेजर समेत पांच लोगों पर फ्राड करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। इससे परेशान होकर अख्तर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो करीब चार माह बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को जेल पहुंचाने व न्याय की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें