फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा उम्रदराज तो शादी से इंकार

Sun, 24 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
फेरे लेते वर और वधु
विज्ञापन
 दूल्हे की उम्र अधिक बताकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसको लेकर पूरी रात वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई। लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बारात वापस लौट गई।   
विज्ञापन


लार के पिंडी से एक युवक की बरात सलेमपुर के बरसीपार गांव के लाला टोले पर शुक्रवार को आई थी। द्वारपूजा होने के बाद बारातियों ने नाश्ता और भोजन किया। इसके बाद गुरहत्थन का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। दूल्हा जब शादी करने के लिए आंगन में गया तो दुल्हन उसे देख भड़क गई और उम्र अधिक होने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। इसकी वजह से दूल्हा आंगन से बाहर चला गया।

दुल्हन को परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। इसको लेकर रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पूरी रात पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पंचायत के दौरान मारपीट की भी नौबत आ गई। दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी से पूर्व दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को देखा था और पसंद किया था। सुबह जो भी सामान दूल्हे पक्ष से दिया गया था। उसे दुल्हन पक्ष के लोगों ने वापस कर दिया और बारात वापस चली गई। बारात वापस लौटने की चर्चा पूरे दिन लोगों के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें