उसरा इंडस्टि्रयल एरिया में बजट पर चर्चा करते उद्यमी, फोटो संवाद
देवरिया। केंद्रीय बजट में छोटे उद्यमियों के लिए पिटारा खुल गया है। इससे जिले के करीब दो हजार छोटे उद्यमियों को फायदा मिलेगा। बजट पर जिले के उद्यमियों ने खुलकर बात की।
उन्होंने छोटे उद्यमियों को बजट में अधिक मौके देने की बात कही। वहीं अन्य उद्योगों के लिए कुछ खास नहीं होने की बात कही।
जिले में उसरा औद्योगिक क्षेत्र 147 एकड़ में फैला है। इसमें कुल 67 इकाइयां कार्यरत हैं। वहीं शहर के पास पुरवां औद्योगिक आस्थान करीब 27 एकड़ में है। इसमें 18 इकाइयां कार्यरत हैं, जिसमें से कई सर्विस सेक्टर के हैं। इसके अलावा जिले में पांच मिनी औद्योगिक आस्थान हैं। इन सभी में उद्यमी विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करते हैं। इसके अलावा निजी जमीन में भी लोगों ने उद्योग लगा रखे हैं। इस तरह करीब दो हजार छोटी-बड़ी इकाइयां जिले में कार्यरत हैं। इनमें फ्लोर मिल, दाल मिल, एल्युमिनियम उद्योग, मुर्गी दाना, रेडीमेड गारमेंट, तेल मिल समेत अनेक प्रकार के उद्यम हैं। इकाइयों के माध्यम से जिले में लगभग 20 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों को केंद्रीय बजट में घोषित 10 हजार करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड से राहत मिलने की उम्मीद है। उद्यमियों ने इस बजट पर खुशी व्यक्त की है। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि अगर सरकार की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में सस्ते रेट पर जमीन मिले तो यहां के उद्योगों को पंख लग जाएंगे।
न