फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन : शाम को बंद हो जाती है छह घंटे बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिन से कानफाेड़ू डीजे पर डांस कर विसर्जित कर रहे हैं प्रतिमाएं
विज्ञापन


-प्रशासन बना मूकदर्शक दर्शक, लोगों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मूर्ति विसर्जन के नाम पर नगर में हर शाम छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। तीन दिन से नगर में कानफाेड़ू डीजे के बीच युवक डांस करते हुए प्रतिमाएं विसर्जित कर रहे हैं। शांति समिति की बैठक में कानफाेड़ू डीजे रोकने का दवा करने वाला पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है।
दशहरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे के कारण देवरिया में एक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में दीपावली पर कानफाेड़ू डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अब लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में पुलिस की चेतावनी का असर नहीं दिख रहा है। दीपावली के बाद सोमवार से नगर में हर शाम प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। इस दौरान चौराहे पर पुलिस की टीम भी खड़ी रहती है। इसके बावजूद ट्राॅली पर ऊंचाई में डीजे बांधकर गीतों पर नृत्य करते हुए युवक जमकर हूटिंग कर रहे हैं। ऊंचाई पर डीजे बाधने के कारण बिजली निगम शाम को पांच से रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक से डीजे पर रोक लगाने और एक दिन मूर्ति विसर्जन करने की मांग की। नगरवासी राजेश त्रिपाठी, शिव हरि तिवारी, रमेश वर्मा, सुनील मोदनवाल, सोहन उपाध्याय आदि ने नगर में तेज आवाज पर डीजे बजाने और बिजली आपूर्ति ठप करने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण युवक तेज आवाज में डीजे बजाकर आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजकों को नियम से विसर्जन करने की चेतावनी दी गई है। कुछ चिह्नित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें