गोल्डन कार्ड बनाने में अरुचि के आरोप में 16 जन सेवा केंद्रों की आईडी निरस्त
देवरिया। आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने में रुचि नहीं लेने वाले 16 जन सेवा केंद्रों के संचालकों की आईडी निरस्त कर दी गई है। यह कार्रवाई सीएमओ की आख्या के आधार पर की गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/सचिव डीईजीएस ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जन सेवा केंद्रों को निर्देश दिए गए थेे। इस कार्य में 16 जनसेवा केंद्रों के संचालकों को चिह्नित किया गया, जिनके द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है। इस जन कल्याणकारी योजना में रुचि न लेने वाले जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त कर दी गई है।
जिन जनसेवा केंद्रों की आई डी निरस्त की गई है, उनमें भीम कुमार कुशवाहा ब्लाक बनकटा, सफरूद्दीन अहमद ब्लाक रामपुर कारखाना, विजय प्रताप सिंह ब्लाक देसही देवरिया, सलीम गौरी बाजार, मो. मेराज पथरदेवा, मो. यूसुफ सलेमपुर, रामप्रताप गुप्ता भटनी, रिजवान उल्लाह तरकुलवां, अनुमेश प्रजापति भलुअनी, उमा कंप्यूटर टेक्निकल इंस्टीट्यूट लार, संतोष मल्ल भागलपुर, सब्बीर बैतालपुर, आदर्श देवरिया सदर, श्रीमती उषा देवी बरहज, शिवप्रताप बर्नवाल भाटपाररानी एवं संजय कुमार शुक्ल विकास खंड रुद्रपुर सम्मिलित है।