फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में कमी, कोई नहीं मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में कमी, कोई नहीं मिला पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आ रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जनपद में संक्रमितों की संख्या 20172 हो चुकी है, जबकि 19922 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 32 है। होम आइसोलेशन में 11 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की गति धीमी 378 को लगा टीका, निराश होकर लौटे लोग
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य काफी धीमा रहा। वैक्सीन न होने के कारण बुधवार को मात्र पांच केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ रही, लेकिन अधिकांश केंद्र बंद होने से लोग निराश होकर लौट गए। 18 से 45 वर्ष के एक भी युवा को टीका नहीं लगा। लक्ष्य 420 के सापेेक्ष 378 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर सात बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 23 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 384 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। जिला अस्पताल सहित कई केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही। लोग रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचे, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया।एक जुलाई से पूरे जनपद में टीकाकरण कार्य होना है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में टीकाकरण कार्य प्रभावित हो सकता है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह बताया कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। वैक्सीन की कमी से बुधवार को दिक्कत आई। एक जुलाई से सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। 57 सौ डोज वैक्सीन मिली है। जल्द ही और वैक्सीन जिले को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें