फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैं ठीक हूं...विदेश गए युवक परिजनों को दे रहे दिलासा

Tue, 03 Mar 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान में छिड़े युद्ध में इलाके के बरसीपार बौद्ध टोला के तीन युवक फंसे हैं। इसको लेकर उनके परिवार के लोग चिंतित हैं। हालांकि तीनों युवकों ने अपने परिवार के लोगों को व्हाट्सएप कॉल कर अपने को सुरक्षित बताया है। वहीं जंग छिड़ने के वजह से काम बंद है और महंगाई बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार बौद्ध टोला गांव निवासी दल सिंगार व राम सिंगार सगे भाई हैं। राम सिंगार का बेटा सत्यम व दल सिंगार का बेटा जितेंद्र यादव दुबई में करीब एक साल से एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जितेंद्र ने सोमवार को फोन पर परिजनों को बताया कि आज सुबह मिसाइल गिरने की तेज आवाज आई है। जहां हम लोग हैं वहां से अमेरिका का एयरबेस पास में ही है। लगातार बिगड़ रहे हालात के चलते सभी फैक्ट्रियां और कारखाने बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से लोगों को बाहर निकलने पर रोक लगा दिया गया है। पिछले दिनों के मुताबिक इन दिनों भोजन के लिए संकट पैदा हो गया है। वहीं इसी गांव के सुनील कुमार पुत्र वंश बहादुर ने फोन पर बताया कि मैं पिछले तीन सालों से दुबई में हूं। यहां के हालात मिसाइल के धमाकों से इन दिनों खराब हैं। युद्ध के चलते काम बंद है, जिसके चलते भोजन आदि का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें