फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति ने दी जान से मारने की धमकी

Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर निवासी सूफिया खातून ने रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया है कि पति अफरोज खान व उनके कुछ सहयोगी कई महीने से उसके साथ मारपीट रहे हैं। घर में रखा सामान व कीमती जेवर चुरा ले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने 28 सितंबर को अफरोज पर केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान भी किया था।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। महिला की तहरीर पर उसके पति पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की धारा नहीं होने पर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। महिला का पति फिलहाल ओडिशा में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें