- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
- पति ने घर से गायब होने और पत्नी ने पिटाई कर घर से निकालने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी से अवैध संबंधों को लेकर पति ने नवविवाहिता की पिटाई कर दी है। इस मामले में पति ने दो दिन पहले पत्नी के घर से गायब होने तो पत्नी ने सोमवार को अवैध संबंधों का विरोध करने पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी एक साल पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से हुई है। नवविवाहिता का आरोप है कि पति का भाभी से पहले से ही अवैध संबंध है। पति को उनसे मिलने और बात करने से मना करती हूं तो मुझे मारते-पीटते हैं। तीन दिन पहले भी मना करने पर मुझे मारपीट कर जेवरात छीन लिए और घर से भगाने लगे। मैं भाई को बुलाकर मायके चली आई। इसके बाद मुझपर अनाप-शनाप इल्जाम लगाया जा रहा है। उधर, पति का आरोप है कि नवविवाहिता किसी दूसरे लड़के से मोबाइल फोन पर बात करती है। मना करने पर विवाद के लिए उतारू हो जाती है। तीन दिन पहले जब फोन पर बात करने से मना किया तो घर से बिना बताए निकलकर कहीं गायब हो गई। खोजबीन करने पर जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि नवविवाहिता और उसके पति ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आने पर कार्रवाई होगी।