फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सेमरहा गांव में विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा गांव के सेमरहा टोला पर बुधवार की देर शाम संजू देवी (28) ने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। संजू देवी के पिता लालबिहारी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही पति अमर चौहान पर प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि मृतका के पति अमर चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें