फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज हत्या मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या के प्राथमिकी में पुलिस ने बुधवार को पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी संजय चौरसिया ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री की शादी 25 अप्रैल 2024 को सिंहपुर निवासी अमित चौरसिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। 15 जुलाई की रात उन्हें पुत्री की मौत की सूचना मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया आदि पर दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह आरोपी अमित चौरसिया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें