फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी पति को जेल

Mon, 30 Apr 2018 12:53 AM IST
deoria
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के बोड़िया अनन्त गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले के आरोपी पति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज है।  
विज्ञापन

आठ अप्रैल को सदर कोतवाली के बोड़िया अनंत गांव के आदर्श त्रिपाठी की पत्नी बीना का शव छत से कुंडी से लटकता मिला था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और पिता देवीशरण मिश्र पहुंचे। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर हॉस्पिटल रोड निवासी देवीशरण मिश्र ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ननद उसे हमेशा प्रताड़ित करती रहती थी। इसके चलते वह मायके आकर रहने लगी। पति के काफी समझाने के बाद वह गई और ससुराल वालों ने उसे मार डाला। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति आदर्श त्रिपाठी, ननद और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को पति आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें