बघौचघाट। क्षेत्र के सखिनी स्थित चंद्रनाथ बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीनाथ स्पोर्ट सखिनी डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन मैदान खेल के रोमांच से भरा रहा।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि नीरज वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव एवं विजय कुशवाहा उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में स्टार हॉस्पिटल कसया और चिरकिहवा की टीम आमने-सामने रही। स्टार हॉस्पिटल कसया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चिरकिहवा को 46 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरकिहवा की टीम मात्र 35 रन पर सिमट गई, जिससे स्टार हॉस्पिटल कसया ने यह मुकाबला 11 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ह्यूमन केयर पैथोलॉजी और भठवा-11 के बीच खेला गया। भठवा-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ह्यूमन केयर पैथोलॉजी को 44 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में ह्यूमन केयर पैथलॉजी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला ह्यूमन केयर पैथोलॉजी और भठवा इलेवन के बीच खेला गया।