फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गन्ने के खेत में मिलीं मानव अस्थियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिश्रौली गांव में मानव कंकाल मिलने के मामले में शनिवार को पुलिस को एक और अहम सुराग मिला।
विज्ञापन

जिस स्थान पर पहले बिना धड़ का सिर्फ सिर का कंकाल मिला था, उससे कुछ दूरी पर स्थित एक खाली खेत में तलाशी के करीब पांच अस्थियां (हड्डी) बरामद होने की बात सामने आई है।
अस्थियां खाली खेत में उगी हुई घास में से बरामद हुई। मिली अस्थियां (हड्डियां) पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
बता दें कि विगत मंगलवार को इसी गांव के गन्ने के खेत से बिना धड़ का मानव सिर कंकाल मिलने के बाद से पुलिस इसकी पहचान कर खुलासा करने के प्रयास में जुटी हुई है। इसमें संदिग्धों से पूछताछ के अलावा फॉरेंसिक, डीएनए जांच आदि वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आसपास के खेतों की दोबारा जांच की। इस दौरान पहले वाले स्थान से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य खेत से मानव शरीर के करीब पांच अस्थियां (हड्डी) बरामद हुई।
विज्ञापन

इससे जांच को नई दिशा मिल सकती है। पुलिस पहले ही बरामद सिर के कंकाल आदि के आधार पर जांच शुरू कर चुकी है। शनिवार को मिले अवशेषों की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बरामद सभी अवशेष एक ही व्यक्ति के है अथवा नहीं। एसओ दिनेश कुमार मौर्य से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि बरामद अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगा तदनुसार आगे उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें