फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
-घर से स्कूल पढ़ने जा रही थी छात्रा, फोन पर साथी ने बुलाया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पैना मार्ग स्थित कान्हा हाउस के समीप एक मकान में बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने रगरगंज निवासी हरिकेश और उसके साथी रोहित का चालान किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा के साथी हरिकेश ने उसे फोन पर मिलने बुलाया था। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शर्मनाक घटना की पूरे दिन नगर में चर्चा में रही। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती नगर स्थित एक काॅलेज में बीए की छात्रा है। वह रोज साइकिल से पढ़ने काॅलेज जाती थी। पढ़ाई के लिए आते-जाते समय रास्ते में हरिकेश से उसका संपर्क हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों की अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। शुक्रवार को युवती सुबह घर से काॅलेज के लिए निकली, लेकिन रास्ते में वह विद्यालय जाने की जगह साथी के बुलाए स्थान पर चली गई। जहां रोहित भी पहले से मौजूद था। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे नाराज वह पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बताई। जानकारी होने पर एसआई महेंद्र मोहन मिश्र ने हमराहियों के साथ दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसमें एक की संलिप्तता नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म मामले में रगरगंज निवासी हरिकेश और राहित का चालान किया गया है।
-आदित्य कुमार गौतम, सीओ, बरहज

बेटी के साथ हुई घटना से बदहवास है मां
बरहज। मईल थाना क्षेत्र की युवती के साथ बरहज में हुई शर्मनाक घटना को लेकर उसकी मां बदहवास है। जानकारी होने पर वह थाने पहुंची और बवाल काटने लगी। वह पुलिस और आरोपियों को खरीखोटी सुना रही थी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जबकि वह घर रह कर बच्चों को पढ़ाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें