फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने अस्पताल में घुसकर कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला, तोड़फोड़ की

Thu, 15 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। 15 से 20 की संख्या में बाइक सवार मनबढ़ों ने राजकीय पशु अस्पताल में घुसकर बुधवार को एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पर अन्य कर्मियो को भी पीटा। तोड़फोड़ भी की। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मनबढ़ों की आतंक से कर्मचारी दहशत में हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही विभाग के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड-छह निवासी श्यामू कुमार गौंड पुत्र संतोष कुमार गौड़ राजकीय पशु अस्पताल में पैरा वेट (पशु मित्र) के पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे फार्मासिस्ट छोटन सिंह, अनुचर दुर्गेश यादव, वीरेंद्र गुप्ता, पशु मित्र चंद्रभान यादव और हिमांशू यादव के साथ कार्यालय में बैठे थे।
विज्ञापन

इसी बीच 15 से 20 की संख्या में बाइक सवार मनबढ़ पशु अस्पताल के कार्यालय में घुस गए। आरोप है कि पशु मित्र पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मनबढ़ धारदार हथियार से हमला करने लगे। इससे पशु मित्र श्यामू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए। बीच-बचाव करने पर अन्य कर्मचारियों के साथ मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार करते हुए पिटाई शुरू कर दी।
इसमें फार्मासिस्ट छोटन सिंह, अनुचर दुर्गेश यादव, वीरेंद्र गुप्ता, पशु मित्र चंद्रभान यादव और हिमांशू यादव घायल हो गए।
इसके बाद मनबढ़ कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए अलमारी में रखीं दवाइयां और रजिस्टर उठा ले गए। लोगों की भीड़ जुट गई, मगर मनबढ़ों के आगे किसी में बोलने की हिम्मत नही थी।
फार्मासिस्ट छोटन सिंह ने डायल 112 और कोतवाल संतोष कुमार सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, मगर मनबढ़ भाग गए।
विज्ञापन

उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही जिले के अन्य अस्पताल में तैनात कर्मचारी पशु अस्पताल पहुंचकर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मनबढ़ों पर समय से कार्रवाई नहीं की गई तो कार्य बाधित किया जाएगा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें