फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : रैपिड रिस्पांस टीम हुई सक्रिय

Thu, 15 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बर्ड फ्लू को लेकर जिला अलर्ट पर है। 16 ब्लाॅकों में रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दी गई है। साथ ही, डॉक्टरों को भ्रमण जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग को पक्षियों की मौत होने की जानकारी देने को कहा गया है। पोल्ट्री फाॅर्म, गोशाला को सैनिटाइज करने और साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। चिड़िया घर गोरखपुर सहित कई स्थानों पर बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है। इस बीमारी से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। सभी 26 पशु अस्पतालों में पीपी किट सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। पोल्ट्री फाॅर्म में 185 क्रियाशील लेयर के हैं, जहां 11 लाख 29 हजार 587 मुर्गी पाली जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 350 ब्वायलर फार्म हैं, जहां करीब चार लाख पाले गए हैं। फिजिकल सर्विलांस टीम भी एक्टिव हो गई। सभी डॉक्टर पोल्ट्री फाॅर्म में जाकर 10 दिन के अंदर अधिक संख्या में हुई मौत की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन

जीरो सर्विलांस के तहत नोज, क्लोएकल तथा ब्लड सीरम के सैंपल लिए जा रहे हैं। एक अप्रैल से 31 मार्च तक 360 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को भी 12 सैंपल भेज गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें