फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Jun 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा मिश्र में मतदेय स्थल पर शनिवार को लोकसभा चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की तबीयत खराब हो गई। पुलिस कर्मी उसे तत्काल भाटपाररानी अस्पताल ले आए और भर्ती कराए।
विज्ञापन

मनोज कुमार शर्मा (52) पुत्र जय सिंह शर्मा निवासी बुलंदशहर की भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के बनकटा मिश्र मतदेय स्थल पर चुनाव में ड्यूटी लगी थी। दोपहर में उन्हें चक्कर आ गया और वह वहीं बैठ गए। यह देख पुलिस कर्मी भाटपाररानी अस्पताल में भर्ती कराए। यहां इलाज चल रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि गर्मी के चलते होमगार्ड को चक्कर आ गया था। बीपी लो हो गया था। इलाज चल रहा है। ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें