फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले के दस केंद्रों पर आज से शुरू होगी होमगार्ड परीक्षा

Sat, 25 Apr 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। परीक्षा तीन 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिदिन करीब 4200 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


होमगार्ड्स भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जिले में राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को यूपी पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की भांति संपादित कराने की व्यवस्था बनाई गई है। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों को लैस किया गया। तीन एजेंसियों परीक्षा को संभालेंगी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी को इसके सुरक्षा व्यवस्था की सौंपी गई है। इनके नेतृत्व में करीब चार सौ पुलिसकर्मी विभिन्न केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। परीक्षा के लिए शहर के दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीसी रोड, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, एसएसबीएल इंटर कॉलेज गोरखपुर रोड, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुड़पार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसे अलावा रामपुर कारखाना में जनता इंटर कॉलेज और अशोक इंटर कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पलियों में होगी, प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें