फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल पर मिलेगा घर का खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कॉल पर मिलेगा घर का खाना
विज्ञापन

देवरिया। एनआरएलएम का साथ पाकर गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उद्योग, व्यवसाय, खेतीबाड़ी हर क्षेत्र में इनके कदम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। अब तो गांव की महिलाओं ने शहर में टिफिन बांटने की भी तैयारी कर ली है। एक कॉल पर महिलाएं कम लागत में लोगों के घर तक स्वादिष्ट भोजन पहुंचाएंगी। प्रेरणा टिफिन की शुरुआत एक सप्ताह के भीतर होने वाली है।
सदर ब्लाक के सिंगही गांव में गठित राधे-राधे समूह की सदस्य कृतिरानी मिश्रा प्रेरणा टिफिन का संचालन करेंगी। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग समूहों से 12 महिलाओं का चयन किया है। जिन्हें स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में महारत हासिल है। यह महिलाएं टिफिन तैयार करेंगी और इनके घर के सदस्य डिलीवरी करेंगे। कृतिरानी ने बताया कि प्रेरणा कैंटिन शुरू करने से पूर्व करीब दो सौ ग्राहकों से आर्डर प्राप्त हुआ है। इनमें ज्यादातर बैंककर्मी, सरकारी कार्यालयों और शॉपिंग मॉल के कर्मचारी हैं। प्रत्येक ग्राहक के लिए दो स्टील की टिफिन का इंतजाम किया गया है। खाना पैक करने में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हर दिन होगी अलग-अलग सब्जी
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रेरणा टिफिन का रेट 70 रुपये निर्धारित किया है। नियमित ग्राहकों को 18 सौ रुपये प्रतिमाह की दर से टिफिन पहुंचाया जाएगा। टिफिन में चार रोटी, चावल, दाल, अचार, सलाद और साथ में एक मिठाई रहेगी। महिलाएं प्रत्येक दिन टिफिन में अलग-अलग तरह की सब्जियां और दाल परोसेंगी।
विज्ञापन

------
इस नंबर करें फोन
8299334333 पर फोन कर टिफिन का आर्डर दे सकते हैं।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभाग उन्हें प्रोत्साहित करने में जुटा है। महिलाओं ने शहर में टिफिन के कारोबार में रुचि ली है। इससे लोगों को स्वादिष्ट भोजन और महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
- सुमित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, डीसी एनआरएलएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें