फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां की आराधना को तैयार घर-आंगन, तैयारियों में जुटीं महिलाएं

Sun, 11 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। मां दुर्गा की आराधना और शक्ति उपासना के पर्व शारदीय नवरात्र को लेकर घरों से मंदिरों तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोई घर की साफ-सफाई में जुटा है तो कोई कलश स्थापना और नौ दिन के व्रत की तैयारी में।
बाजार में पूजन सामग्री, लाल चुनरी और माता की ओढ़नी की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मां भगवती की भक्ति में लीन होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करने को उत्साहित हैं।
विज्ञापन

भागलपुर कस्बे की रहने वाली गृहिणी अंजू देवी ने बताया कि वह नौ दिन व्रत रखेंगी। इसके लिए फलाहार, सेंधा नमक, कुट्टू का आटा और साबूदाना जुटा लिया है। कलश स्थापना के लिए आम के पत्ते, नारियल, जौ और मिट्टी की परई भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

पहली बार व्रत रखने जा रहीं पायल जायसवाल अपनी मां से पूजा की विधि सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि मां ने नवरात्र में मन की पवित्रता और सच्ची श्रद्धा का महत्व समझाया है। मईल गांव की सुनीता यादव घरेलू ज सुबह चार बजे उठकर पूजा करती हैं और दिनभर परिवार के काम निपटाने के बाद शाम को दुर्गा सप्तशती का पाठ करती हैं।
भागलपुर की नीलम देवी ने बताया कि वह एक दशक से नवरात्र में व्रत रख रही हैं।
उन्होंने कहा कि मां भगवती के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें