फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है होली मिलन समारोह

Mon, 24 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होली मिलन समारोह आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे समारोह के आयोजन से आपस में मिलने जुलने का मौका मिलता है जिससे संबंध और प्रगाढ़ बनते हैं।
विज्ञापन




ये बातें भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा के तत्वावधान में सिंचाई डाक बंगला देवरिया के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने कही। समारोह में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने जहां एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, भाषण प्रस्तुत किए वहीं गायक कलाकार की होली खेले मसाने की गीत पर जमकर अबीर गुलाल उड़े। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन, संघर्ष और शिक्षा की यह देन है कि आज अन्य जनपदों की अपेक्षा जनपद में गोंड समाज के सर्वाधिक लोग विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होनें गोंड समाज से यह अपील करते हुए यह भी बताया कि आगामी 24 जून को जिला मुख्यालय पर वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह शौर्य दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे गोंड समाज को अभी से तैयारी में लगा होगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गोंड, ओमप्रकाश गोंड, डॉ. नरेंद्र गोंड ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी जयनंद प्रसाद गोंड, जयप्रकाश गोंड, मदन गोंड, रामाश्रय गोंड, रामश्रृगांर गोंड, प्रमोद गोंड, राजीव गोंड, हरेंद्र गोंड, तारकेश्वर गोंड, त्रिलोकी गोंड, शशि कपूर गोंड, रामसनेही गोंड, अशोक कुमार गोंड, ज्योति गोंड, वकील गोंड, ध्रुपदेव शाह, सूर्यदेव गोंड, राजमंगल गोंड, सुबास गोंड, अखिलेश गोंड, हरहंगी गोंड, दरोगा गोंड और विनय कुमार गोंड सहित बड़ी संख्या में गोंड आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें