सलेमपुर। ब्लॉक के सड़कड़ा गांव में हनुमत आराधना मंडल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को भजन कीर्तन व द्वादश हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। इस दौरान रघुवंश हिंदू ने राम कथा में भगवान राम व सुग्रीव मिलन का बहुत ही मार्मिक कथा का रसपान कराते हुए कहा कि रामायण से हमें आदर और त्याग की भावना किस तरह होनी चाहिए इसकी सीख मिलती है। इस दौरान बलराम मिश्र, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र, अधिवक्ता संतोष मिश्र, रामध्यान उपाध्याय, अधिवक्ता मनीष कुमार मिश्र, पूर्व प्रधान राम अधार मिश्र, दयाशंकर मिश्र, संतोष मिश्र, राजू शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।