बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर (देवरिया)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को नवलपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा-भाजपा को जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी बताया। कहा कि तीन तलाक का मामला उठाकर भाजपा मुसलमानों को गुमराह कर रही है। इनके झांसे में मुसलमान न आएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पत्नी को त्याग दिया हूं। मुस्लिम धर्म में यह भी तलाक की श्रेणी में आता है। इसलिए वह मुसलमानों के तीन तलाक के फेर में न पड़े। यह हमारे भाई-बहनों का मामला है। कोर्ट के निर्णय के हिसाब से हम लोग इससे निपट लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा या सपा की सरकार बनी तो कई जन्मों के लिए आपसी भाईचारा बिगड़ जाएगा।
बसपा ही एक ऐसी पार्टी है कि जो सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय पर काम करती है। अमीर, गरीब, मजदूर, नौजवान को एक साथ लेकर चलती है। इसलिए मुसलमान भाई किसी भी दल के बहकावे में न आएं। अगर प्रदेेश में बसपा की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया की जगह जेल में होगी। प्रदेश में सत्ता का ख्वाब देखने वाली भाजपा कमजोर पड़ जाएगी। जनता से झूठा वादा कर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले मोदी का चेहरा जनता पहचान चुकी है।