फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दंगों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा’

Wed, 01 Mar 2017 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। दंगों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है। श्मशान, कब्रिस्तान की बात करती है, हम कंप्यूटर की बात करते हैं। चुनौती दी कि मोदी अपने तीन साल और मेरे पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश करें।
विज्ञापन


बुधवार को अखिलेश ने भाटपाररानी, पथरदेवा, सलेमपुर, भटनी और बरहज में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देवरिया में अब तक कोई विकास का काम नहीं किया, जबकि यहीं से एक केंद्रीय मंत्री भी हैं। नोटबंदी से गरीबों की रकम बैंक में जमा करा ली और निकासी के लिए कतार में खड़ा करा दिया। बोले, हमने पांच सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुधार पर काम किया, जबकि मोदी जी ढाई वर्षों में सिर्फ विदेश घूमते रहे।

मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस-सपा कुनबों का गठबंधन है लेकिन यह प्रदेश और देश के युवाओं का गठबंधन है जिससे वह घबरा गए हैं। पीएम रेडियो और टीवी पर मन की बात कहते हैं, जनता इसे आज तक नहीं समझ पाई। पता नहीं कब वे काम की बात करेंगे। अखिलेश ने सरकार बनने पर शहरों के अनुपात में गांवों को भी बिजली देने का वादा किया। इशारों में गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ और मायावती से सावधान किया। कहा कि मूर्ति बनवाते-बनवाते बसपा खुद पत्थर की पार्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें