फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को ऐतिहासिक बंद होगा

Sat, 02 Apr 2016 12:15 AM IST
deoria
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क वृद्िध के विरोध में सराफा व्यवसायियों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में उत्पाद शुल्क वृद्िध के विरोध में सराफा व्यवसायियों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वर्णकारों ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों का रवैया उदासीन है। आंदोलन को समाप्त कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। उधर, विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने चार अप्रैल की बंदी का समर्थन ‌द‌िया है।   
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को विदेश भ्रमण से फुर्सत नहीं है। जबकि पूरे देश के ज्वेलर्स एक माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिले के सांसद और विधायकों का रवैया तो और खराब है। इन लोगों ने आंदोलनकारियों का हाल जानने में रुचि नहीं दिखाई है। 
  उपाध्यक्ष नीरज सराफ और वासुदेव वर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों की गलत बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण कारोबारियों का आंदोलन जरूर रंग लाएगा। चार अप्रैल की बंदी ऐतिहासिक होगी। उधर, आंदोलनकारियों द्वारा आत्मदाह पर अड़े अजय वर्मा को आत्मदाह करने से विफल कर दिया गया। सभा को शक्ति गुप्त, प्रेम अग्रवाल, मंटू जायसवाल, धनोज जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, गंगा सागर गुप्त, पंकज वर्मा, राजेश सराफ, कैलाश सराफ, उमाशंकर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें