फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर छत पर गिरा, मची अफरा-तफरी

Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। पिपरा मोहन-सुगही वार्ड होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार शनिवार की सुबह एक शख्स के मकान के छत पर टूटकर गिर गया। तार टूटने की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन आपूर्ति बाधित की गई। कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड के लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की, मगर लोगों मुख्य सड़क मार्ग से तार ले जाने की मांग पर अड़े रहे। इस वजह से करीब नौ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। नगर के औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन टीचर्स कॉलोनी सुगही से होकर सहलाबाद की ओर जाता है। शनिवार को गुमटही गांव निवासी धीरेंद्र मिश्र के मकान छत पर सुबह हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया और आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर कार्य कर रहे मजदूरभागने लगे। जानकारी के बाद जेई उमेश चंद्र, एसआई नीरज यादव मय फोर्स पहुंचे। तार जुड़वाने के लिए काफी प्रयास किया, मोहल्ले के लोग नहीं माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें