फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक समेत चार घायल

Sun, 22 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेवा बाजार। नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहांस-नौगढ़ मार्ग पर गुदराही के पास सवारी लेकर आ रहे एक टेंपो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो लगभग 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

टेंपो चालक अफजल खां (30) पुत्र इम्तियाज खां निवासी महरिया ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटनास्थल के पास मौजूद गुदराही गांव के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों में चालक अफजल खां (30) निवासी महरिया के साथ त्रिवेणी पुत्र रामसेवक निवासी बनकसिहा थाना सिद्धार्थनगर, नयनमती (35) पत्नी पारस निवासी अम्मरपुर थाना उसका बाजार, सुरेश कुमार (18) पुत्र रामजस निवासी कोलुहा थाना लोटन और सुनील (25) पुत्र धर्मराज निवासी गुल्हरिया थाना मोहाना शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें