जल्द स्वस्थ हों ग्रुप कैप्टन वरुण, मंदिरों में किया जा विशेष पूजन
कन्हौली स्थित उनके घर पल-पल का हाल जानने जुट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर(देवरिया)। कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण के जल्द हों, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजन किया जा रहा है। लोग दुआ भी मांग रहे हैं। शुक्रवार को भी स्कूलों और मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। गांव के लोग पल-पल उनके स्वास्थ्य के बारे में सूचना जानने के लिए आतुर दिखे। बड़ी में आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच रहे हैं।
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में आचार्यों ने रुद्राभिषेक कर वरुण सिंह के सलामती को कामना की। अहले सुबह से ही देर रात तक गांव वाले उनके दरवाजे पर बैठे रह रहे। सभी बंगलुरु से आए हर फोन के बाद वरुण के बारे में व्याकुलता से पूछ रहे हैं। शौर्य चक्र विजेता के घायल होने पर ग्रामीण आहत है। गांव पर उनके चाचा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह से भाजपा विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि, सपा के पूर्व विधायक अनुग्रहण नारायण सिंह उर्फ खोखा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने मिल कर उन्हें ढांढस बधाया। पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेना के अधिकारियों ने वरुण को बंगलुरु के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार की दोपहर अस्पताल में मौजूद परिजनों से उन्होंने वार्ता की। चिकित्सकों के अनुसार सेहत में सुधार हो रहा है। दो दिन बाद पूर्ण रूप से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों द्वारा उन्हें आईसीयू के बाहर से ही देखा जा रहा है।
हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों को जिले में विभिन्न स्थानों पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं ग्रुप कैप्टन वरुण के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की गई।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बैरियाघाट स्थित पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय इंटर कॉलेज, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मठिया तिवारी, प्रत्युष बिहार स्कूल, रमा एकेडमी गहिला दुधैला आदि स्कूलों में श्रद्धाजंलि सभा हुई। अवसर पर मदन उपाध्याय, कामिल शेख, जफर आलम, संजीदा साहिन, बलराम मिश्र आदि मौजूद रहे।
मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार,मदनपुर थाना क्षेत्र के मठियां स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और प्रबंधक कामिल शेख, डायरेक्टर जफर आलम शेख, प्रधान डबलू शेख, प्रधानाचार्य संजीदा शाहिन, गंभीर कुमार आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मझौलीराज के पश्चिम मुहल्ले से नगरवासियों ने हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को दी याद में शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। नगर के पूर्व चेयरमैन हरिहर यादव, नामित सभासद राजेश कुशवाहा, पूर्व सभासद राजनारायण, महबूब आलम, रामभरथ प्रसाद, चन्द्रकेश चौरसिया, रत्नेश मिश्र, हिमान्शु मिश्र, प्रकाश चन्द्र, ऋषि गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह, वलिउल्लाह, श्रवण गुप्ता, शम्मूखान, शोएब खान, पन्नालाल यादव आदि मौजूद रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज में सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों को विद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्रों व एनसीसी कैडेट्स की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, विमलेश तिवारी, राजन श्रीवास्तव, प्रभात मिश्र,सत्येंद्र कुमार, अश्वनी कुमार,बिरजू यादव, अशोक भारती ,शैलेश पांडेय, विनय तिवारी, गोलू तिवारी, अनंत शर्मा, संजय पांडेय, विजय मद्देशिया, अनिमेष मिश्र, अवधेश चंद्र तिवारी, रविंद्र तिवारी, अमित मिश्र, खेम थापा, अनिल, सत्यानंद, गायत्री देवी, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। ज्ञान कुंज एकेडमी में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन का किया गया।
कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार/प्रतापपुर। शुक्रवार शाम भाजपा नेत्री कृति सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद गांधी चौक पर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में कपरवार चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश, मिथिलेश कुमार, अजय यादव, प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्त, संजीव मिश्र, मानवेंद्र मणि, रामविलास मणि, डॉ.हरीश मिश्रा, राजू कुमार यादव, राधेश्याम निषाद, रामहोसिला साहनी, प्रभुनाथ यादव, लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।
प्रतापपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के हरेराम चौराहे पर शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के किसान मोर्चा कैंडल मार्च निकालकर सीडीएस समेत अन्य लोगों भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, नरेंद्र देव, उदय प्रताप सिंह, राजेश यादव, शंभू गुप्ता, अनिल पांडेय, विशाल पांडेय, वैभव पांडेय, जगदीश यादव आदि शामिल रहे।