फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम

Sat, 27 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। कस्बे के बाईपास सड़क स्थित 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग बंद होने से यातायात का दबाव वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ गया है। इन्हीं रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति और विकराल हो जा रही है। भटनी नगर के बाईपास सड़क स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर करीब 38 करोड़ की लागत से सेतु निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलने क्राॅसिंग से आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन ने इसको देखते हुए आवाजाही के लिए रूट परिवर्तन किया है लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कुछ वाहन चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग से लेकर ढाला, बाजार और रामलीला मैदान तक पूरे दिन वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम में फंसने से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और कामकाजी लोग सबसे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। कई बार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी और बड़े वाहनों के बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने से जाम की समस्या और विकराल हो गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर निर्माण अवधि के दौरान बाजार मार्ग में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जानी जरूरी है। इसके अलावा लोगों ने बाजार स्थित रेलवे फाटक को अनावश्यक अधिक देरी तक बंद रखने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें