फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुपये वापस मांगने पर धारदार हथियार से हमले का आरोप

Sat, 27 Dec 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति से उधार दिए रुपये मांगने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुंडौली गांव निवासी अभिअमन सिंह पुत्र स्व. शैलेश सिंह पुलिस ने को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति को उसने दो वर्ष पूर्व 30 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि पैसा मांगने के लिए जब वह उसके दुकान पर गए तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ पर चोट आई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें