फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निजी अस्पताल संचालक और जांच टीम के बीच नोकझोंक

Fri, 09 Oct 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरदेवा। प्रजापति अस्पताल में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच करने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एसीएमओ डॉ. अजीत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने अस्पताल के अभिलेख और व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान अस्पताल संचालक और जांच टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

टीम ने शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े दस्तावेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूर्व में हुई विभागीय कार्रवाई के रिकॉर्ड भी देखे। कुछ दिन पहले गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में अस्पताल के एक हिस्से को सील किया गया था। शिकायत में सील से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर सील किए गए कमरे की स्थिति देखी और संबंधित तथ्यों को जांच में शामिल किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान संचालक द्वारा कार्रवाई का विरोध करने और अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आई। टीम ने उपलब्ध अभिलेख और साक्ष्य संकलित किए।
एसीएमओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
इसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें