फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 400 मीटर दौड़ में अभिषेक और जीविदा रहीं अव्वल

Fri, 09 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी,
विज्ञापन
देवरिया। 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर में खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड में अंडर-14 बालक में देवरिया ग्रामीण के शुभम मिश्रा और बालिका में नंदिनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अंडर-14 बालक वर्ग के रुद्रपुर के अभिषेक निषाद और बालिका वर्ग की सलेमपुर की जीविदा प्रथम रहीं। अंडर-17 बालिका में देवरिया सदर की ज्योति सिंह और अंडर-19 में रुद्रपुर की ज्योति राजभर ने जीत दर्ज की।
3000 मीटर दौड़ अंडर-17 बालक वर्ग में सलेमपुर के गोलू यादव, जबकि बालिका वर्ग में भाटपाररानी की नेहा यादव विजेता रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में भाटपाररानी के पीयूष गुप्ता और बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण की अर्पिता गोंड ने पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर अंडर-19 में रुद्रपुर के सनी कुमार यादव और अंडर-17 में बरहज के आशीष नाथ सिंह अव्वल रहे
विज्ञापन

लंबी कूद अंडर-19 बालक वर्ग में रुद्रपुर के द्वारिका नंद प्रथम, देवरिया ग्रामीण के प्रियांशु कन्नौजिया द्वितीय और सलेमपुर के चंदन कुमार यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन

चक्का क्षेपण अंडर-19 बालक वर्ग में देवरिया सदर के नितिन वर्मा प्रथम, भाटपार रानी के किशन कुमार द्वितीय और देवरिया ग्रामीण के अंकुश कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें