फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट वेव का प्रकोप : बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीज बढ़े

Sun, 28 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गर्मी से लोग बेहाल, बुखार, उल्टी, दस्त, सर्दी जुकाम के बढ़ रहे मरीज
दिन में घर से निकलना हुआ मुश्किल, बीमार हो रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पारा लुढ़कने के बजाय बढ़ रहा है। हीट वेव के प्रकोप से लोग परेशान हैं। गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में हर रोज डेढ़ से दो सौ पीड़ित पहुंच रहे हैं।
इन दिनों मौसम की बेरुखी से लोग परेशान हैं। तापमान शनिवार को 43 डिग्री रहा। अप्रैल माह में ही मई व जून की तरह झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इसमें थोड़ी सी असावधानी लोगों पर भारी पड़ रही है। धूप, लू लगने और दूषित खानपान व साफ-सफाई पर ध्यान न देने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। घर में बुजुर्गों की तबीयत पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, कम प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण बच्चे बीमार हो जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिसिन विभाग में 325 से अधिक मरीजों का डॉ. निखिलेश, डॉ. गौरव ने इलाज किया गया। इसमें करीब 60 से अधिक बुखार, उल्टी-दस्त के 70, पेट दर्द की शिकायत लेकर 65 से अधिक लोग पहुंचे थे। जबकि चेस्ट व टीबी विभाग में 105 मरीजों का डॉ. अनुराग शुक्ला ने इलाज किया। इसमें 70 मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम व सांस के रहे। फेमिली मेडिसिन में डॉ. सोनू ने बुखार, पेट दर्द के करी 35 मरीजों का इलाज किया। उधर, बाल रोग विभाग में डॉ. आरके श्रीवास्तव ने करीब डेढ़ सौ मरीज पहुंचे थे, इसमें आधे से अधिक उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित रहे। अधिकांश मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दी गई। इमरजेंसी में भी चौबीस घंटे में करीब 55 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें 30 प्रतिशत को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कुछ देर बाद ठीक होने पर दवा लेकर घर चले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड में भी गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। यहां 42 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें भी करीब उल्टी-दस्त के 17, बुखार के 19 और पेट दर्द से पीड़ित तीन मरीज भर्ती हैं। कुछ बेड पर दो-दो मरीज को भर्ती किया गया है।

घर से पंखा लाकर चल रहा काम
पीआईसीयू में एसी खराब होने से मरीजों का बुरा हाल है। दस बेड में तीन एसी चल रहा है, लेकिन वह भी ठीक से ठंडा नहीं कर पा रहा है। जबकि पांच में लगे दो एसी व पंखे खराब पड़े हैं। यहां मरीजों और तीमारदारों की सांसत हो जा रही है। तीमारदार घर से टेबल फैन लाकर गर्मी से राहत पाने में जुटे हैं।
शहर के गरुलपार मोहल्ला के मंजूर अली ने बुखार, उल्टी से पीड़ित तीन साल बेटे फैसल को भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि एसी, पंखा न होने से गर्मी में परेशानी हो रही है। घर से पंखा लाकर काम चल रहा है। मदनपुर क्षेत्र के अर्जुन शर्मा ने बताया कि बुखार से पीड़ित डेढ़ साल के बच्चे को लेकर पहुंचे। यहां गर्मी से बुरा हाल है।

मेडिकल वार्ड में 13 मरीज भर्ती, हुआ इलाज
गर्मी के कारण लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें मेल व फीमेल मेडिकल वार्ड में उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित 13 मरीजों को भर्ती किया गया। खुखुंदू क्षेत्र की गीता (19) पुत्री वृद्धिचंद, मरजादी (80) पत्नी रामजी, सुरौली क्षेत्र की सावित्री (65) पत्नी रामदयाल, सुमित्रा (55), कोतवाली क्षेत्र की सुभावती (55) पत्नी शिवदृश, चंद्रावती (46) पत्नी योगेंद्र नाथ, कलावती (60) पत्नी गोरख, रामपुर कारखाना क्षेत्र की सरस्वती (28) पत्नी अमर, तेतरी देवी (62) पत्नी केदारनाथ, सलेमपुर क्षेत्र की जूली (18) पुत्री अनिल, भलुअनी क्षेत्र की अनिता (28) के अलावा बरियारपुर क्षेत्र के गनेश (85) पुत्र हरिपत, महुआडीह क्षेत्र के खूबलाल (75) पुत्र जगदेव को बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित होने पर भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन

कोट

गर्मी में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। गर्मी, अति शीतल पेय पदार्थ और दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन, साफ-सफाई पर ध्यान न देने से लोग बीमार हो रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे चपेट में आ जाते हैं। परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। उनकी सलाह पर दवा लें। अस्पताल में इलाज की सुविधा है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें