फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शासकीय कार्य में लापरवाही पर भागलपुर के एडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 28 Apr 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/मईल। भागलपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही व उदासीनता बरतने और अपने उत्तरदायित्व का सुचारु रूप से निर्वहन नहीं करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। भागलपुर ब्लॉक के कहांव गांव की प्रधान अमृता सिंह का बिहार में शिक्षक पद पर चयन होने के कारण 17 फरवरी को प्रधान पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसकी सूचना भागलपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत धीरेंद्र सागर ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर दी थी। कहा कि प्रधान के त्यागपत्र देने से गांव का विकास कार्य बाधित है। इस पर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था। साथ में ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची भी प्रेषित की थी।
विज्ञापन

सूची में क्रमांक नंबर दस पर गांव की महिला सदस्य दुर्गावती पत्नी रामकृपाल की एक साल पहले मृत्यु हो गई है लेकिन सहायक विकास अधिकारी भागलपुर ने मृतक नहीं दिखाया गया था। न ही सदस्य पद रिक्त दिखाया है, जिसे शासकीय कार्य में घोर लापरवाही अपने उत्तरदायित्व का सुचारु रूप से निर्वहन न करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने खेदजनक स्थिति बताते हुए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें